सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

SBI में काम करने वाला पति अगर देर से घर लौटता है तो बॉस से शिकायत कर सकेगी पत्नी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने शादीशुदा महिलाओं के लिए एक विशेष पहल की है. दैनिक भास्कर के मुताबिक अब अगर बैंक में काम करने वाला पति देर से घर लौटता है तो पत्नियां उसके बॉस से शिकायत कर सकती हैं. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में इस खास पहल को शुरू किया गया है. इस पहल की शुरुआत एसबीआई के नई दिशा कार्यक्रम के तहत की गई है. एसबीआई ने अपने कर्मचारियों को हफ्ते में एक दिन समय पर घर जाने की छूट दी है. ग्वालियर में 40 शाखाओं में से 11 शाखाओं में यह प्रोग्राम शुरू हो चुका है. कार्यक्रम में पतियों को समझाया जा रहा है कि वे परिवार और बच्चों को समय दें जिससे पति-पत्नी के बीच गलतफहमी रोकी जा सके. इस प्रोग्राम के तहत पति और पत्नी को दोपहर 3 बजे से लेकर 8 बजे तक ट्रेनर यह बता रहा है कि प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए. बैंक में काम करने वाला पति अगर समय पर घर नहीं आता तो पत्नी को एक कोड दिया जाता है. इस कोड को पत्नी अपने पास रखेगी और इस पर स्कैन करके कमेंट भी रख सकती है. पति की शिकायत करते समय उसका नाम और पीएफ नंबर भी लिखना होगा जिससे यह शिकायत बैंक के सीनियर अधिकारियों तक पहुंच जाएगी. ये भी पढ़ें: रॉबर्ट वाड्रा को ED के दफ्तर छोड़ने आईं प्रियंका गांधी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करेंगे चार अधिकारी ये भी पढ़ें: शौर्य चक्र विजेता सैनिक के अपमान पर घिरीं महबूबा, गवर्नर मलिक ने बताया चुनावी स्टंट

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HXyS3X

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S