सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुजरात: Statue Of Unity के पास गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

गुजरात के केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue Of Unity) के पास स्थित एक गोदाम में आग लग गई. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार बीती रात यहां अचानक आग लग गई. आग के ज्यादा फैलने से पहले फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने उसपर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. Gujarat: A fire broke out in a godown near the Statue of Unity last night. It was later doused with the help of three fire tenders. No casualties were reported. pic.twitter.com/IIozRJ4oe9 — ANI (@ANI) February 13, 2019 देश-दुनिया से बड़ी संख्या में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' देखने आते हैं पर्यटक बता दें कि पिछले साल 31 अक्टूबर के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के इस सबसे ऊंचे सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया था. उद्घाटन के पहले ही दिन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए 27 हजार लोगों की भीड़ पहुंची थी. सरदार सरोवर डैम के पास स्थित 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को 2989 करोड़ की लागत से बनाया गया है. इस विशालकाय प्रतिमा को निहारने के लिए देश और दुनिया भर से लोग यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. भारत के पहले गृह मंत्री रहे सरदार पटेल की प्रतिमा को देखने के लिए बच्चों का टिकट दर 60 रुपए का है जबकि व्यस्कों को इसके लिए 350 रुपए चुकाना होगा. 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए एंट्री फ्री रखी गई है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GoUEvL

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S