सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान: नहीं थम रहा Swine Flu का खतरा, अब तक मरने वालों की संख्या 112

राजस्थान में स्वाइन फ्लू लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है. इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगतार बढ़ रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में  स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की संख्या 112 तक पहुंच गई है. वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को स्वाइन फ्लू के 79 नए मामले सामने आए हैं. 79 fresh cases of Swine flu detected in Rajasthan; death toll touches 112 Read @ANI story | https://t.co/fAgNCFnn8i pic.twitter.com/P7TmyTruxn — ANI Digital (@ani_digital) February 11, 2019 इनमें से 36 मामले जयपुर से जबकि 9 मामले बाड़मेर से सामने आए हैं. इसके अलावा 4 मामले झुनझुन, तीन-तीन मामले दौसा, बिकानेर,गंगानगर और उदयपुर से सामने आए हैं. इसके अलावा 2-2 मामले सिकर, जोधपुर, जैसलमेर, कोटा, नगौर, अजमेर, और राजसमंद से भी सामने आए. इससे पहले स्वाइन फ्लू के कारण 1 जनवरी 2019 से लेकर 10 फरवरी 2019 तक 107 मौतें सामने आ चुकी थी. इसके अलावा कुल 2941 पॉजिटिव मामले सामने आए थे. क्या है स्वाइन फ्लू? स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो काफी तेजी और आसानी से फैलती है लेकिन इसका इलाज संभव है. अगर बीमारी के दौरान और बाद में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इसको गंभीर होने से बचाया जा सकता है. दरअसल ये एक संक्रमण है, जो इंफ्लूएंजा ए वायरस के कारण फैलता है. ये वायरस सूअरों में पाया जाता है. इंसानों में ये संक्रामक बीमारी काफी तेजी से फैलती है. अगर सावधानी न बरती जाए, तो ये काफी गंभीर भी हो सकती है. स्वाइन फ्लू का खतरा अधिकतर ठंड और बरसात में रहता है क्योंकि ये बीमारी नमी के चलते तेजी से फैलती है. स्वाइन फ्लू के लक्षण? स्वाइन के साथ सबसे बड़ी समस्या ये है कि इसके लक्षण पहली नजर में सामान्य सर्दी-जुकाम लगने जैसे होते हैं. इसमें तेज बुखार, जुकाम, छींक जैसी स्थिति होती है. लेकिन परेशानी ज्यादा बढ़ने पर उल्टी-दस्त भी लग सकते हैं. साथ ही मरीज के मांसपेशियों में दर्द, जकड़न, सिर और गले में दर्द की शिकायत रहती है. भूख नहीं लगती और अनिद्रा की समस्या पैदा हो जाती है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2BvkgTS

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S