सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Train 18: पीएम 15 फरवरी को दिखाएंगे देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत को हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की पहली इंजनरहित ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना करेंगे. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी है. हाल ही में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने Train 18 को वंदे भारत एक्सप्रेस नाम दिया था. इस ट्रेन को चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में तैयार किया गया है. ट्रेन दिल्ली राजधानी मार्ग के एक खंड पर परीक्षण के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार हासिल कर भारत की सबसे फास्ट ट्रेन बन गई है. अधिकारी ने कहा, 'प्रधानमंत्री 15 फरवरी की सुबह दस बजे इस ट्रेन को रवाना करेंगे और एक कार्यक्रम भी होगा, जहां वह भाषण देंगे. यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है क्योंकि ये रेलवे की पहली स्वदेशी ट्रेन है.' 16 डिब्बे वाली ये ट्रेन 30 साल पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी और दिल्ली एवं वाराणसी के बीच चलेगी. न्यूज18 की खबर के मुताबिक, इस दौरान कानपुर और प्रयागराज में रुकते हुए 8 घंटों में कुल 755 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यह इस रूट पर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन होगी. साथ ही Train 18 के टिकट शताब्दी के मुकाबले 40 से 50 फीसदी तक महंगे होंगे. (इनपुट भाषा)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RGgjB3

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S