सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संसदीय आईटी समिति के सामने पेश हुआ Twitter, पहले कर दिया था इनकार

ट्विटर टीम संसदीय आईटी समिति के सामने पेश हुई. हालांकि इससे पहले ट्विटर के जरिए पेश होने से इनकार कर दिया गया था. ट्विटर इंडिया के प्रतिनिधियों समेत ट्विटर टीम संसदीय आईटी समिति के सामने पेश होने के लिए संसद पहुंची. संसदीय समिति ने सोशल मीडिया मंचों पर नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करने के मुद्दे पर ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अन्य अधिकारियों को 11 फरवरी को बुलाया था. इसके लिए 1 फरवरी को ही पत्र भेज दिया गया था. हालांकि ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और शीर्ष अधिकारियों ने इस समिति के सामने पेश होने से पहले इनकार कर दिया गया है. Twitter team including Twitter India representatives arrive at Parliament to appear before Parliamentary Committee on Information Technology today. Earlier Twitter had refused to appear citing 'short notice' of the hearing. The Committee had called Twitter via a letter on Feb 1. pic.twitter.com/UZkLoEIyu3 — ANI (@ANI) February 11, 2019 ट्विटर के जरिए इनकार करने के बाद संसदीय आईटी समिति अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा था कि ट्विटर के जवाब को गंभीरता से लिया है और तय तारीख को पेश नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की अगुवाई वाली इस संसदीय समिति ने एक फरवरी को एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से ट्विटर को सम्मन जारी किया था. समिति के सूत्रों ने बताया कि समिति की बैठक सात फरवरी को होनी थी लेकिन ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पेशी के लिए और वक्त उपलब्ध कराने के लिए उसे 11 फरवरी के लिए स्थगित कर दिया गया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2USyN38

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S