सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

UNESCO हेरिटेज साइट हंपी में तोड़-फोड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ले रही है एक्शन

यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर स्थल यानी हेरिटेज साइट के तौर पर घोषित कर्नाटक के हंपी मंदिर में कुछ लोगों की ओर से तोड़-फोड़ का वीडियो बनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत गुस्सा है. आरोपियों पर कार्रवाई की मांग जोर पकड़ चुकी है. अब पुलिस की ओर से इस मामले को लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है. बेल्लारी के एसपी अरुण रंगराजन ने कहा कि इस मामले में चार से पांच लोगों के शामिल होने की आशंका है. आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनपर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि वो इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते लेकिन तेजी से जांच कर रहे हैं. Bellary SP Arun Rangarajan on a viral video showing miscreants damaging pillars at Hampi UNESCO World Heritage Site: There are likely 4-5 people involved in it. Accused will be arrested & prosecuted. I will not be able to give more information, will speed up inquiry. #Karnataka pic.twitter.com/NGDq3wiDba — ANI (@ANI) February 2, 2019 बता दें कि सोशल मीडिया पर अभी शुक्रवार को एक वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें तीन लड़के हंपी के विष्णु मंदिर के पिलर्स को धक्का मारकर गिरा रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद इनके खिलाफ सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा है. लोग ये वीडियो रीट्वीट करके कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. साथ ही लोग खुद ही इस घटना में शामिल आरोपियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं, ताकि उनपर केस किया जा सके. How can anyone destroy these priceless ancient structures? Someone sent me this video and this is just UNACCEPTABLE! How is this not on News media? Enough is enough, let us find these criminals, please retweet and tag anyone who can help. Attn @ASIGoI #SaveAncientIndia pic.twitter.com/2J59PAHfEr — ᏢᏒᎪᏉᎬᎬᏁ mᎾhᎪᏁ (@PraveenMohanET) February 1, 2019 लोगों ने इस ओर ध्यान दिलाया है कि यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर घोषित किए जाने के बाद भी हंपी में बिल्कुल भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है. यहां इसके संरक्षण और नियम-कानूनों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. इस घटना के बाद हंपी की बेहतर सुरक्षा की मांग उठ रही है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Sq4x1S

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S