सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

UP ATS ने खालिस्तान समर्थकों को हथियार मुहैया कराने वाले को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (UP ATS) और पंजाब पुलिस के प्रदेश विशेष अभियान सेल अमृतसर के संयुक्त अभियान में खालिस्तान समर्थकों को अवैध रूप से हथियार मुहैया कराने के आरोप में संजय राठी उर्फ गड्डू को राज्य के मुजफ्फरनगर जिले के इटावा गांव से गिरफ्तार किया है. उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते के महानिरीक्षक (Inspector General- IG) असीम अरुण ने शनिवार को बताया कि दस्ते को पंजाब पुलिस के प्रदेश विशेष अभियान सेल अमृतसर से सूचना मिली थी कि राठी खालिस्तान समर्थकों को हथियार बेच रहा है. उन्होंने बताया कि विशेष अभियान सेल ने खालिस्तान समर्थक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें दलजीत सिंह उर्फ बब्बल और सतनाम सिंह उर्फ मनी शामिल है और दोनों खालिस्तान की मांग और रेफरंडम 2020 से जुड़े हैं. दोनो पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं. अधिकारी ने बताया कि दोनो ने पूछताछ में पंजाब पुलिस को बताया कि इन्हें मुजफफरनगर के गुड्डू उर्फ संजय राठी ने अवैध पिस्तौल बेची थी. आरोपी गुड्डू उर्फ संजय राठी अमृतसर के कई अपराधियों को करीब 30-35 अवैध पिस्तौल सप्लाई कर चुका है. इस मामले में मुकदमा थाना-स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर, पंजाब में दर्ज है. उन्होंने बताया कि इसके बाद उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता और प्रदेश विशेष अभियान सेल अमृतसर ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को मुजफफरनगर के इटावा गांव संजय राठी को गिरफतार कर लिया.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GLE74E

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S