यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 7 फरवरी यानी आज से शुरू होंगी. परीक्षा की तारीखों का ऐलान प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने किया था. उन्होंने बताया था कि हाईस्कूल की परीक्षाएं 28 फरवरी को और इंटरमीडियट की परीक्षाएं 2 मार्च को सम्पन्न होंगी. इस परीक्षा में कुल 58,06,922 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. पिछले साल नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के कारण गत वर्ष के मुकाबले इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में 9,15,846 की कमी आई है. UP Board Result 2019 30 अप्रैल तक घोषित किया जाना है, लेकिन कोशिश होगी कि इससे पहले ही इसे घोषित कर दिया जाए. परीक्षाओं के लिए कुल 8354 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा में नकल को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए हैं. प्रदेश में कुल 1314 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और 448 केंद्रों को अति संवेदनशील माना गया है. उपमुख्यमंत्री ने यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को पत्र जारी करते हुए उन्हें सलाह भी दी थी. उन्होंने पत्र में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पुस्तक एक्जाम वॉरियर्स में परीक्षा को त्यौहार की तरह लेने की सलाह दी थी. लिहाजा परीक्षा से डरने के बजाय उसका स्वागत करें.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2ShQ2hq
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2ShQ2hq
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें