सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

UPSC की तैयारी करने वालों का 'गुरू' है 13 साल का यह बच्चा, YouTube पर हैं 1.87 लाख सब्सक्राइबर

क्या आपने कहीं देखा है कि एक 13 साल का बच्चा यूपीएससी की तैयारी करने वालों का गुरु हो और उन्हें ज्ञान देता हो..अगर नहीं देखा तो मिलिए अमर स्वास्तिक से. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इनकी उम्र 13 साल है और यह यूपीएससी की तैयारी करने वालों के गुरु हैं. इनके यूट्यूब पर 1.87 लाख सब्सक्राइबर हैं. अमर यूपीएससी की तैयारी करने वालों को इसलिए पढ़ाते हैं क्योंकि वह खुद IAS बनना चाहते हैं. अमर स्वास्तिक आचार्य थोगिती का जन्म तेलंगाना के मनचेरियल में हुआ. जब वह 10 साल के हुए तो उन्होंने 2016 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया. इस चैनल का नाम उन्होंने 'लर्न विद अमर' रखा. अमर के पिता सरकारी टीचर हैं और वह दावा करते हैं कि उन्होंने सारा ज्ञान अपने पिता से लिया है. अमर ने बताया कि उन्हें एटलस से खेलना तबसे पसंद है जब वह पांचवी क्लास में थे. अमर के पिता ने जब उसके शौक के बारे में जाना तो उसे भूगोल पढ़ाना शुरू किया. एक दिन अमर भूगोल पढ़ रहा था तो उसकी मां ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जिस पर बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली. तभी से अमर ने यूट्यूब चैनल बनाने के बारे में सोचा. अमर अपने यूट्यूब चैनल पर भूगोल के अलावा पॉलिटिकल साइंस भी पढ़ाते हैं. अमर का कहना है कि वह खुद आईएएस बनकर देश से भ्रष्टाचार मिटाना चाहते हैं. ये भी पढ़ें: सीमांचल एक्सप्रेस हादसा: PM मोदी ने जताया दुख, बिहार सरकार का भी मुआवजे का ऐलान ये भी पढ़ें: प्रियंका दुर्गा और पीएम मोदी महिषासुर: यह पोस्टर कांग्रेस ने नहीं लगाया तो किसने लगाया?

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2t0Vbvr

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S