सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

UPSC के इंटरव्यू में पास नहीं होने वालों को भी मिलगी सरकारी नौकरी!

भारत में यूपीएससी के एग्जाम सबसे कठिन परीक्षाओं में गिने जाते हैं. वहीं यूपीएससी के जरिए काफी लोग आईएएस बनने का सपना संजोए रखते हैं. इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को प्री, मेंस और इंटरव्यू से गुजरना होता है. हालांकि सभी उम्मीदवार सफल नहीं हो पाते हैं. लेकिन अब जो छात्र इस परीक्षा में फेल हो जाते हैं उनके लिए भी दूसरी सरकारी नौकरी का इंतजाम हो सकता है. कैसे? आइए जानते हैं... दरअसल, यूपीएससी की आईएएस लेवल की परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं. हालांकि पद 700-800 के करीब ही होते हैं. ऐसे में बाकी छात्रों को निराशा ही हाथ लगती है. इस परीक्षा में प्री और मेंस क्लियर करना भी काफी कठिन हो जाता है. वहीं जो छात्र प्री और मेंस क्लियर करके इंटरव्यू तक पहुंच जाते हैं और इंटरव्यू में मात खा जाते हैं तो उन्हें दूसरी सरकारी नौकरी भी मिल सकती है. दरअसल, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए नए नियम लाने की योजना बनाई है. इसके लिए केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों को यूपीएससी के जरिए सिफारिश भी की गई है. इस सिफारिश के जरिए जो उम्मीदवार इंटरव्यू में सफल नहीं हो पाते हैं, उन्हें दूसरी सरकारी नौकरी देने की बात कही गई है. इससे युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में फेल हो जाएंगे, उन्हें दूसरी सरकारी नौकरी दी जाएगी. न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ओडिशा में आयोजित राज्य लोक सेवा आयोग के 23वें सम्मेलन यूपीएससी के अध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने कहा, 'केंद्र सरकार और मंत्रालयों को उन लोगों की भर्ती करने का प्रस्ताव दिया गया है, जो सिविल सेवा और दूसरी परीक्षाओं में इंटरव्यू राउंड तक आने के बाद फेल हो जाते हैं.' सक्सेना का कहना है कि यूपीएससी परीक्षा की प्रक्रिया को उम्मीदवार फ्रेंडली बनाने के लिए नए कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आने वाले वक्त में आवेदन फॉर्म को वापस लेने का विकल्प भी मिल सकेगा.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Btf1Ux

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S