सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश के किसान को ऋण माफी के रूप में मिले 13 रुपए, अनियमितताओं का लगा आरोप

मध्य प्रदेश के एक किसान, शिवलाल कटारिया, बीते बुधवार को अधिकारियों द्वारा जारी किए गए कृषि ऋण माफी के लाभार्थियों की सूची में, 24,000 रुपए के बजाय, उनके नाम के आगे चिह्नित 13 रुपए को देखकर हैरान रह गए. उन्होंने कहा- राज्य सरकार ने 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ करने का वादा किया था. फॉर्म भरे गए थे और मुझे 23,815 रुपए की अपनी ऋण राशि की पूरी छूट की उम्मीद थी. लेकिन पंचायत में जो सूची आई है, उसमें कहा गया है कि केवल 13 रुपए माफ किए गए हैं. न्यूज 18 की खबर के अनुसार कटारिया इंदौर से 120 किलोमीटर दूर आगर मालवा जिले के निपनिया बैजनाथ गांव के निवासी हैं. ऋण वितरण के स्तर पर अनियमितताओं के कारण खामियां बढ़ रही हैं जब विधानसभा चुनाव से पहले कर्ज माफी का वादा करने वाली कांग्रेस सत्ता में आई तो उसे लगा कि इससे उसे थोड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा- मैं एक ईमानदार किसान हूं. मैं नियमित रूप से अपना बकाया चुका रहा हूं. पूछताछ करने पर कर्मचारियों ने कहा कि कर्जमाफी की तारीख में मुझ पर कर्ज नहीं था. ऋण माफी योजना में बड़ी अनियमितताएं हैं. मैंने अधिकारियों को इस बारें में सूचना दी है. दूसरी ओर, सरकार ने कहा कि ऋण वितरण के स्तर पर अनियमितताओं के कारण खामियां बढ़ रही हैं. कर्जमाफी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 फरवरी है कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने कहा- ऋण वितरण के स्तर पर जो अनियमितताएं हुई हैं, वे अब सामने आ रही हैं. हम आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं. चुनाव से पहले किए गए वादे को ध्यान में रखते हुए, कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने कार्यप्रभार के दिन कृषि ऋण माफी की घोषणा की थी. आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हुई थी. कर्जमाफी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 फरवरी है और 22 फरवरी से पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में जाना शुरू हो जाएगा. बता दें कि इस योजना का उद्देश्य 55 लाख किसानों को लाभान्वित करना है और इसमें 50,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2R9mltJ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S