भारत आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया. यहां दुनिया ने भारत की ताकत और शौर्य का अनोखा प्रदर्शन देखा. लेकिन इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसे देख पहली बार में किसी को यकीन करने में समय लगा. यह तस्वीर आई थी लद्दाख की बर्फ में ढकी पहाड़ियों से. यहां पर इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर माइनस 30 डिग्री के तापमान में तिरंगा झंडा को फहराया. ए वतन तेरे लिए...#RepublicDay2019#RepublicDay#Himveers#ITBP pic.twitter.com/WcJicfOuai — ITBP (@ITBP_official) January 26, 2019 आईटीबीपी ने अपने ट्विटर हैंडल से जवानों के इस करतब का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बर्फ से ढकी हुई चोटियों के बीच आईटीबीपी के जवान भारत माता की जय के नारे लगाते हुए तिरंगा को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. #ITBP personnel celebrating #RepublicDay2019 at 18K Ft and minus 30 degree Celsius somewhere in Laddakh.#Himveers#Himalayas#HappyRepublicDay2019 pic.twitter.com/JOOBobu5ZU — ITBP (@ITBP_official) January 26, 2019 हड्डियां गला देने वाले तापमान में भी आईटीबीपी के हिमवीरों पर कुछ असर नहीं पड़ रहा है. वे देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत हाथ में झंडा लिए सिर्फ आगे बढ़ रहे हैं और गणतंत्र दिवस के अवसर पर उनका एक मात्र मकसद तिरंगे को चोटी पर फहराना है. 18 हजार फीट की ऊंचाई से आई आईटीबीपी जवानों की तस्वीरें और उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग जवानों के हौसले को सलाम कर रहे हैं और उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RgLhzp
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RgLhzp
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें