सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुजफ्फरपुर शेल्टर होमः बृजेश ठाकुर सहित सभी 20 आरोपी आज POCSO कोर्ट में हुए पेश

मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में बृजेश ठाकुर (मामले के मुख्य आरोपी) सहित सभी 20 आरोपियों को आज एक विशेष POCSO कोर्ट के सामने पेश किया गया. वहीं मामले में आरोपी महिलाओं को पेश करने में विफल रहने के लिए अदालत द्वारा बेउर जेल प्रशासन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इससे पहले मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर सहित 20 आरोपियों के खिलाफ विशेष पॉक्सो कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में गंभीर आरोप लगाए थे. Muzaffarpur Shelter Home Case: All 20 accused including Brijesh Thakur (main accused in the case) were produced before a Special POCSO Court today. A show cause notice was issued to Beur jail administration by the court for failing to produce women accused in the case. — ANI (@ANI) January 17, 2019 इसके अनुसार लड़कियों को गंदे भोजपुरी गानों पर डांस कराया जाता था. उन्हें नशे की सुई और दवा देकर सुला दिया जाता था. सोने के बाद उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था. चार्जशीट में इस बात का साफ जिक्र है कि बालिका गृह में रोज बृजेश ठाकुर की महफिल सजती थी. बृजेश के अलावा शेल्टर होम के कर्मचारी और सीडब्ल्यूसी के सदस्य सहित अन्य लोग वहां रात में पहुंचते थे. चार्जशीट में कहा गया है कि नाबालिग बच्चियों को छोटे-छोटे कपड़े पहनाकर अश्लील गानों पर डांस करने के लिए मजबूर किया जाता था और इनकार करने पर उन्हें मारा पीटा जाता था. चार्जशीट के अनुसार लड़कियों को ब्लू फिल्में भी दिखाई जाती थी. इसके बाद नशे का इंजेक्शन और दवा देकर दुष्कर्म किया जाता था. विरोध करने वाली किशोरियों को कुर्सी से बांधकर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था और मारा-पीटा जाता था. आपको बता दें कि बीते 19 दिसंबर को सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें 33 बच्चियों समेत 102 लोगों की गवाही दर्ज है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2QUS5Cp

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S