सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बजट 2019: एग्रीकल्चर लोन के लक्ष्य को बढ़ाकर 12 लाख करोड़ कर सकती है सरकार

सरकार आगामी एक फरवरी को पेश होने वाले साल 2019-20 के बजट में एग्रीकल्चर लोन के लक्ष्य को लगभग 10 प्रतिशत बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपए कर सकती है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. चालू वित्त वर्ष के लिए, सरकार ने 11 लाख करोड़ रुपए का एग्रीकल्चर लोन का लक्ष्य निर्धारित किया है. सुत्रों के मुताबिक, 'सरकार हर साल कृषि क्षेत्र के लिए लोन के लक्ष्य को बढ़ा रही है. इस बार भी, साल 2019-20 के लिए लक्ष्य को लगभग 10 प्रतिशत यानी करीब एक लाख करोड़ रुपए बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपए किए जाने की संभावना है.' लक्ष्य से ज्यादा रहा एग्रीकल्चर लोन का प्रवाह उन्होंने बताया कि हाल के बरसों में प्रत्येक वित्त वर्ष में एग्रीकल्चर लोन का प्रवाह लक्ष्य से अधिक रहा है. उदाहरण के लिए, साल 2017-18 में किसानों को 11.68 लाख करोड़ रुपए का लोन दिया गया था, जो उस साल के लिए निर्धारित 10 लाख करोड़ रुपए के लक्ष्य से काफी अधिक था. इसी तरह, वित्त वर्ष 2016-17 में 10.66 लाख करोड़ रुपए के फसल लोन का वितरण किया गया, जो 9 लाख करोड़ रुपए के लोन वितरण करने के लक्ष्य से कहीं अधिक था. उच्च कृषि उत्पादन प्राप्त करने में कर्ज एक महत्वपूर्ण लागत तत्व है. किसानों को मनमाने ब्याज से मिलता है छुटकारा सूत्रों ने कहा कि संस्थागत लोन मिलने पर किसानों को गैर संस्थागत सोर्स से कर्ज नहीं लेना पड़ता. इससे उन्हें मनमाने ब्याज से भी छुटकारा मिलता है. आमतौर पर एग्रीकल्चर लोन पर नौ प्रतिशत का ब्याज लगता है. हालांकि, सरकार कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने और सस्ता अल्पकालिक एग्रीकल्चर लोन उपलब्ध कराने के लिए ब्याज सहायता प्रदान कर रही है. सरकार किसानों को सात प्रतिशत प्रति वर्ष की प्रभावी दर पर तीन लाख रुपए तक का अल्पकालिक एग्रीकल्चर लोन सुनिश्चित कराने के लिए दो प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी देती है. किसानों द्वारा समय पर कर्ज भुगतान की स्थिति में तीन प्रतिशत का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाता है. इस तरह प्रभावी ब्याज दर चार प्रतिशत रह जाती है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2ATYd8R

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S