सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वाइब्रेंट गुजरात समिट 2019: तीन दिवसीय समिट का आज दूसरा दिन, मनाया जाएगा अफ्रीका डे

गुजरात में तीन दिनों तक चलने वाले वाइब्रेंट गुजरात समिट 2019 का आज यानी शनिवार को दूसरा दिन है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर पहुंचकर इसका उद्घान किया था. गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात समिट का ये 9वां सस्करण है जो 20 जनवरी तक चलेगा. जानकारी के मुताबिक समिट के दूसरे दिन महात्मा गांधी मंदिर में अफ्रीका डे भी मनाया जाएगा. #VibrantGujarat Global Investment Summit 2019 to celebrate Africa Day at Mahatma Mandir, Gandhinagar #VibrantGujara… https://t.co/4yYfGr8HGz — BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) January 19, 2019 इसमें पांच राष्ट्र प्रमुखों समेत लगभग 125 अतिथि शामिल होंगे. शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी से पहले रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी समिट में पहुंचे. सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में 56,000 करोड़ रुपए से अधिक राशि की निवेश प्रतिबद्धताओं से जुड़े करीब 130 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे. समिट में क्या बोले पीएम मोदी? इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने बिजनेस करना आसान कर दिया है. ऐतिहासिक जीएसटी लागू होने से और अन्य कामों से टैक्स सिस्टम आसान हुआ है और ट्रांजैक्शन लागत भी कम हुई है. जो लोग भारत लगातार आते रहे हैं उन्हें यहां की हवा में बदलाव महसूस हो रहा है. बदलाव दिशा और तीव्रता दोनों में हुआ है. पिछले चार सालों में, मेरी सरकार का ध्यान सरकार को कम करने और शासन को बढ़ाने पर रहा है. पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट के उद्घाटन सत्र में निवेशकों से कहा, यह भारत में रहने के लिए सबसे अच्छा समय है. मेरी सरकार में जीडीपी वृद्धि की सालाना औसत दर 7.3 प्रतिशत रही है, जो 1991 के बाद से सबसे ज्यादा है. हमने विश्व बैंक की कारोबार सुगमता सूचकांक में 75 पायदान की छलांग लगाई है. अगले साल तक कारोबार सुगमता में शीर्ष 50 देशों में शामिल होने का भारत का लक्ष्य. वाइब्रेंट गुजरात समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सुधार और नियमों को सरल करने की गति जारी रखेंगे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DjBsNs

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S