सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भैयाजी जोशी ने राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान, कहा- 2025 में होगा निर्माण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने राम मंदिर के निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है. जोशी ने एक कार्यक्रम में कहा है कि लगता है कि मंदिर 2025 में बनेगा. भैयाजी जोशी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा कि मंदिर का निर्माण 2025 में होगा और निर्माण के बाद देश प्रगति के नए राह पर आगे बढ़ेगा. जोशी ने कहा, '1952 में सोमनाथ मंदिर की स्थापना के साथ देश गति से आगे बढ़ा, 2025 में जन्मभूमि के ऊपर मंदिर बनने के बाद फिर से इस दिशा की ओर गति प्राप्त होने वाली है...अयोध्या के मंदिर निर्माण के बाद देश अगले 150 सालों के लिए पूंजी प्राप्त करेगा.' Bhaiyyaji Joshi, RSS: 1952 mein Somnath mandir ki sthapna ke sath desh gati se aage badha, 2025 mein Ram janmbhumi ke upar mandir ban'ne ke baad fir is disha ko aur gati prapt hone wali hai...Ayodhya ke mandir nirmaan ke baad desh agle 150 saalon ke liye punji praapt karega(17-1) pic.twitter.com/r5uIYT0R00 — ANI UP (@ANINewsUP) January 18, 2019 भैयाजी जोशी के इस बयान से काफी हंगामा खड़ा हो रहा है. इसे इसलिए इतनी हाइप मिल रही है क्योंकि ये बयान आरएसएस के एक नेता की ओर से आया है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब सच में राम मंदिर के निर्माण का मुद्दा 2025 तक खींचा जाएगा. वैसे, लोकसभा के नजदीक आने को लेकर हिंदूवादी संगठनों में राम मंदिर के निर्माण को लेकर बेचैनी पैदा हो रही है. आरएसएस भी राम मंदिर के निर्माण को लेकर पिछले कुछ वक्त में काफी मुखर हुआ है. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने खुद कहा है कि राम मंदिर का निर्माण होगा और वो भी अयोध्या में ही होगा. उधर भैयाजी जोशी ने खुद अभी कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार पर राम मंदिर को लेकर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि 'हम राम मंदिर को भीख में नहीं मांग रहे. हम अपनी भावनाएं जता रहे हैं. जो लोग सत्ता में हैं, उन्होंने मंदिर बनवाने को लेकर वादा किया था.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Di46hV

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S