सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रॉपर्टी खरीदने में 20 हजार से अधिक का कैश ट्रांसैक्शन कर रहे हैं, तो हो जाएं सतर्क

पिछले साल आईटी विभाग की आई एडवाइजरी के बावजूद भी अगर आपने दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदते हुए 20 हजार से अधिक का कैश ट्रांसैक्शन किया है तो आईटी डिपार्टमेंट की तरफ से कभी भी आपको नोटिस मिल सकता है. इन दिनों आईटी विभाग इस मामले में काफी सख्ती से काम कर रहा है. आईटी विभाग की दिल्ली डिविजन यह मुहिम शुरू करते हुए ऐसे लोगों के नाम की लिस्ट इकट्ठा कर रही है जो प्रॉपर्टी के रेजिस्ट्रेशन के लिए 20 हजार से अधिक का कैश पेमेंट करते हैं. आईटी विभाग ने दिल्ली के 21 उप-रेजिस्ट्रार ऑफिसों में पहुंचकर साल 2015 से 2018 के बीच की जाने वाली सभी रेजिस्ट्री को स्कैन किया है. विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने जून, 2015 से लेकर दिसंबर 2018 के बीच प्रॉपर्टी के रेजिस्ट्रेशन के दौरान 20 हजार से अधिक का कैश ट्रांसैक्शन करने वाले लोगों की लिस्ट निकाली है. काले धन से निपटने के लिए सरकार ने इनकम टैक्स के नियमों में कई बदलाव किए थे. इसी के तहत विभाग ने साफ किया है कि आप प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के दौरान 20 हजार से ज्यादा का कैश लेन-देन नहीं कर सकते. विभाग ने साफ किया है कि अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है और आप पर ऐसा करने के लिए भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2W3TjiL

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S