सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इस साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं होंगे 20 बहादुर बच्चे, ये है वजह

हर साल 20 साहसी बच्चे गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होते हैं. लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. दरअसल केंद्र सरकार ने इस बार एनजीओ इंडियन काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर (ICCW) से खुद को अलग कर लिया है. यह वो एनजीओ है जो वर्ष 1957 से हर साल 20 साहसी बच्चों को सम्मानित करता है. इसके साथ ही यह बच्चे हर साल होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल होते हैं. लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. टाइम्स ऑफ इंडिया कि रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के इस फैसले पर सफाई देते हुए महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि एनजीओ पर 'फाइनेंशियल इंटिग्रिटी' के आरोप हैं और मामला फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट में है. इसके अलावा मंत्रालय की तरफ से यह भी कहा गया है कि सरकार ने अपने खुद के अवॉर्ड भी शुरू किए हैं जिसके लिए 26 बच्चों को पहले ही चुना जा चुका है. इस अवॉर्ड का नाम प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार अवॉर्ड रखा गया है. NGO ने क्या कहा? हर साल ICCW एनजीओ देश भर से 20 बहादुर बच्चों को चुनता है और उन्हें सम्मानित करता है. हालांकि इस बार जब सरकार ने खुद को इस एनजीओ से अलग कर लिया है तो एनजीओ के पास इस साल इन बच्चों को सम्मानित करने की कोई योजना नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक एनजीओ की प्रेसीडेंट गीता सिद्धार्थ ने बताया कि 'केंद्र सरकार इस बार अपने अवार्ड्स खुद ही देगा. हमने इस मामले में गृह मंत्रालय और पीएमओ को कई पत्र लिखे, लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं आया.' उन्होंने कहा कि, 'इस अवॉर्ड की शुरुआत हमने की थी और देशभर से बच्चों को ढूंढने के लिए काफी मेहनत करते हैं.' उन्होंने कहा कि 'सरकार के इस कदम से हमें काफी दुख पहुंचा है. हमें और जानकारी मिलने पर हम इस बारे में बच्चों और उनके माता-पिता से बात करेंगे.' हालांकि इस दौरान उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे केस के बारे में कुछ नहीं कहा.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SY4bwy

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S