सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24 जनवरी से शुरू हो रहा है जयपुर साहित्य उत्सव

वार्षिक जयपुर साहित्य उत्सव (जेएलएफ) गुरुवार से शुरू होने जा रहा है. जिसमें 350 से ज्यादा लेखक, विचारक, मानवतावादी, राजनीतिज्ञ और अन्य लोग हिस्सा लेंगे. पांच दिन के इस साहित्य उत्सव में हजारों लोग शामिल होंगे. इसका आयोजन ऐतिहासिक दिग्गी पैलेस में किया जाएगा जिसे किसी बारात स्थल की तरह सजाया गया है. आयोजकों ने बताया, ‘हमारी दुनिया तेजी से बदल रही है. इस साल हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जेनेटिक्स और भविष्य में हमारा ग्रह कैसा होगा, इस पर सत्र रखा है. इस साल ‘क्लाइमेट फिक्शन’ जैसा नया शब्द भी साहित्य उत्सव में सुनाई देगा. साथ ही 'यदि मधुमक्खियां गायब हो जाए तो क्या होगा', इस पर आधारित क्ली-फाई (क्लाइमेट फिक्शन) पर हमने बेहद सुंदर सत्र रखा है.' इस साहित्य उत्सव में नोबल पुरस्कार से सम्मानित वेंकी रामकृष्णन ‘विज्ञान के महत्व’ पर बोलेंगे, खगोल विज्ञानी प्रियंवदा नटराजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रोफेसर टोबी वाल्श श्रोताओं को ‘अंतरिक्ष का मानचित्र’ और ‘वर्तमान में भविष्य कैसा है’ जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा करेंगे. इस साल साहित्य उत्सव में कई विदेशी लेखक भी भाग लेंगे.भारतीय वक्ताओं में राजनीतिज्ञ लेखक शशि थरूर, राजनयिक नवतेज सरना, किश्वर देसाई, इरा मुखोती, अमिताभ बागची, अमिताव कुमार, अनिता नायर, देवदत्त पटनायक, मकरंद परांजपे, नैना लाल किदवई और राणा दासगुप्ता शामिल हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2T8pgVh

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S