सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25 जनवरी को सीएम योगी करेंगे एक्वा लाइन मेट्रो का उद्घाटन, जानिए क्या होगा किराया

दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का सफर लोगों को ट्रेवल के लिए काफी आराम उपलब्ध कराता है. दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का जाल ऐसा फैल चुका है कि लोग कम कीमत पर आसानी से लंबा सफर तय कर सकते हैं. वहीं अब मेट्रो से सफर करने वाले के लिए एक और खुशखबरी मिलने वाली है. खासतौर पर अब नोएडा की ओर सफर करने वालों को मेट्रो राहत देने वाला है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर की शुरुआत होने वाली है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जनवरी को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करने वाले हैं. इस एक्वा लाइन मेट्रो (Aqua Line Metro) में कुल 21 मेट्रो स्टेशन हैं. इसमें 15 नोएडा में है तो वहीं 6 ग्रेटर नोएडा में है. किराया एक आधिकारिक बयान के मुताबिक एक स्टेशन पर यात्रा करने के लिए क्यूआर-कोडेड टिकट से 10 रुपए और स्मार्ट कार्ड के माध्यम से 9 रुपए का खर्च आएगा. 2 किमी के टिकट पर 15 रुपए और स्मार्ट कार्ड पर 13.50 रुपए खर्च होंगे. 3 से 6 किमी के टिकट के जरिए 20 रुपए और स्मार्ट कार्ड पर 18 रुपये खर्च होंगे. 7 से 9 किमी के टिकट पर 30 रुपए और स्मार्ट कार्ड पर 27 रुपए खर्च करने होंगे. 10 से अधिक स्टेशनों पर यात्रा करना लेकिन 16 से कम स्टेशनों पर टिकट के माध्यम से 40 रुपए का खर्च होगा, लेकिन स्मार्ट कार्ड के माध्यम से 36 रुपए. 16 स्टेशनों से आगे की यात्रा के लिए टिकट के माध्यम से 50 रुपए और स्मार्ट कार्ड के माध्यम से 45 रुपए लगेंगे. ट्रैफिक में आएगी कमी इस रूट के शुरू हो जाने से सेक्टर 34, सेक्टर 50, 51,78, 81, 83, दादरी रोड, 142, 144, 147,153, 149, केपी 1 व 2, परी चौक, अल्फा वन, डेल्टा वन आदि क्षेत्र सीधे मेट्रो से जुड़ेंगे. वहीं इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस में ट्रैफिक में कमी आएगी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RPjXxv

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S