सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिमाचल: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी टूरिस्ट बस, 26 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में 26 लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि संकरे रास्ते पर मोड़ आने पर ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख सका जिससे वो फिसल गई और यह हादसा हो गया. घायल यात्रियों में से 18 को सोलन जिले के नालाघर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया है. Himachal Pradesh: 26 people injured after a tourist bus skidded off the road near Swarghat area in Bilaspur district. 18 injured shifted to hospital in Nalaghar in Solan district, 8 seriously injured shifted to PGIMER at Chandigarh. pic.twitter.com/k7DWaqe7uD — ANI (@ANI) January 22, 2019 यह हादसा बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के ग्राम पंचायत 'री' के पास नेशनल हाईवे 205 गरा मोड़ा पर हुआ. हादसे की शिकार यह वोल्वो बस पर्यटकों को लेकर मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान सुबह तेज बरसात होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2sEp3gI

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S