पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. 27 जनवरी को उनकी शादी किंजल के साथ होने जा रही है. शादी सुरेंद्र नगर के दिगसर दाणावाड गांव में पारंपरिक तौर-तरीके से होगी. किंजल मूल रूप से विरमगाम की रहने वाली हैं पर फिलहाल वो अपने परिवार के साथ सूरत में रहती हैं. हालांकि हार्दिक की ओर से शादी को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है. लेकिन उनके पिता ने शादी की बात की पुष्टि की है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, हार्दिक के पिता भरतभाई पटेल ने कहा है कि हां, सुरेंद्र नगर के दिगसर दाणावाड गांव में पारंपरिक तौर-तरीके से 27 जनवरी को उनकी (हार्दिक और किंजल) शादी होगी. बताया जा रहा है कि इस शादी में वर-वधु पक्ष की ओर से लगभग 50 लोग ही मौजूद रहेंगे. शादी बेहद सामान्य तरीके से होगी. हार्दिक पटेल के पिता ने कहा, 'हार्दिक की शादी समाज के रीति-रिवाजों के अनुसार होगी. दोनों पक्षों की ओर से 50-60 लोग ही शामिल होंगे.' उन्होंने कहा, 'हार्दिक की शादी को लेकर परिवार में उत्साह और खुशी है.' भरत पटेल के मुताबिक, किंजल पारिख-पटेल समुदाय से हैं. उन्होंने कहा, 'वो (किंजल) ग्रेजुएट हैं और अभी लॉ की पढ़ाई पढ़ रही हैं.'
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Cy50oT
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Cy50oT
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें