सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रिलायंस जियो के कस्टमर की संख्या 28 करोड़ के पार, वहीं मुनाफा 22% बढ़कर 813 करोड़ रुपए हुए

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में RIL की टेलिकॉम कंपनी रिलयांस जियो का प्रदर्शन भी उम्मीद से बेहतर रहा. तीसरी तिमाही में रिलायंस जियो का मुनाफा 681 करोड़ रुपए से बढ़कर 813 करोड़ रुपए हो गया. रिलायंस जियो ने तीसरी तिमाही में 2.79 करोड़ सब्सक्राइबर जोड़े हैं. जियो ने 2.79 करोड़ ग्राहक जोड़े- रिलायंस जियो ने तीसरी तिमाही के दौरान कुल 2.79 करोड़ नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं. दिसंबर 2018 के अंत तक जियो के कुल सब्सक्राइबर्स 28.01 करोड़ हो चुके हैं. #3QWithCNBCTV18 | @reliancejio Q3 net profit at 831 cr Vs CNBC-TV18 poll of Rs 793 cr pic.twitter.com/Yd6bbg7Gta — CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) January 17, 2019 28 करोड़ लोगों का हुआ जियो परिवार जियो पर बोलते हुए अंबानी ने कहा कि जियो परिवार अब 28 करोड़ लोगों का हो गया है और अब यह दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल डेटा नेटवर्क में एक है. उन्होंने कहा कि अब उनकी कंपनी अब उपभोक्ताओं को बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नेक्स्ट जेनेरेशन की तकनीक फाइबर टू द सब्सक्राइबर पर काम किया जा रहा है. (डिस्क्लेमर: फर्स्टपोस्ट हिंदी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ही है.)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Hh5fu7

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S