29 जनवरी को होने वाली अयोध्या केस की सुनवाई टल गई है. मामले की सुनवाई पांच जजों की बेंच करने वाली थी, लेकिन जस्टिस एस.ए बोब्डे की छुट्टी से सुनवाई टाल दी गई है. सुनवाई की अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है. Ayodhya case won't be taken up for hearing by the 5-judge constitution bench of Supreme Court on January 29 due to the non-availability of Justice SA Bobde pic.twitter.com/wzuJsBjwSJ — ANI (@ANI) January 27, 2019 अयोध्या मामले में सीजेआई रंजन गोगोई ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. गोगोई ने अयोध्या बेंच का दोबारा गठन किया है. इस बेंच में जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नजीर को शामिल किया गया है. अयोध्या मामले की सुनवाई 20 जनवरी को 5 जजों की नई बेंच करेगी. गौरतलब है कि अयोध्या में राम जन्म भूमि-बाबरी ढांचा विवाद मामले की सुनवाई के लिए पांच जजों की संविधान पीठ पर विवाद के बाद जस्टिस ललित बेंच से अलग हो गए थे. जिसके बाद इस मामले की सुनवाई के लिए नई बेंच बनाने का फैसला किया गया था. दरअसल एक मुस्लिम पक्षकार एम सिद्दीक के वकील राजीव धवन ने यह मुद्दा उठाया था कि जस्टिस ललित को पीठ में शामिल क्यों किया गया जबकि वह 1997 में अयोध्या से जुड़े अवमानना केस में कल्याण सिंह की ओर से वकील के तौर पर पेश हुए थे.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FV18Cu
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FV18Cu
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें