सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जेटली का अमेरिका में आपरेशन हुआ, डॉक्टर्स ने दी 2 हफ्ते बेड रेस्ट की सलाह

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का मंगलवार को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में आपरेशन हुआ. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों ने जेटली को दो हफ्ते आराम करने की सलाह दी है. जेटली (66 वर्ष) 13 जनवरी को अमेरिका गए थे. सूत्रों ने कहा कि इस सप्ताह ही उनकी ‘सॉफ्ट टिश्यू’ कैंसर के लिए जांच की गई थी. इस दौरान भी जेटली सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे. फेसबुक पर पोस्ट लिखने के अलावा उन्होंने मौजूदा मुद्दों पर ट्वीट भी किए. इससे पहले पिछले साल 14 मई को जेटली का एम्स में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. उसके बाद से वह विदेश नहीं गए थे. इसी महीने जेटली को आगामी आम चुनाव के लिए बीजेपी का प्रचार प्रमुख बनाया गया था. इस बीच, अंतरिम बजट पेश करने से नौ दिन पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल को बुधवार को वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है. बीजेपी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार को एक फरवरी को अपने मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करना है. जेटली को उनके इलाज तक बिना पोर्टफोलियो वाला मंत्री बनाया गया है. जेटली पिछले साल गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद 23 अगस्त को काम पर लौट आए थे और उन्होंने वित्त और कॉरपोरेट मंत्रालयों की जिम्मेदारी फिर संभाल ली थी. नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से जेटली के पास वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी है. 14 मई, 2018 से 23 अगस्त, 2018 तक वह बिना पोर्टफोलियो के मंत्री रह चुके हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RaLeoy

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S