सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 31 जनवरी को बुलाई 'ऑल पार्टी मीटिंग'

संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 31 जनवरी को पार्लियामेंट में 'ऑल पार्टी मीटिंग' बुलाई है. वहीं संसद का अंतरिम बजट सत्र सुचारू रूप से चले इसके लिए लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन ने 30 जनवरी को ऑल पार्टी मीट (सर्वदलीय बैठक) बुलाई है. यह अंतरिम बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी. लोकसभा चुनाव होने के बाद नई सरकार चुने जाने के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा. Parliamentary Affairs Minister, Narendra Singh Tomar has called an 'All party meeting' on January 31 in Parliament. (file pic) #Budgetsession pic.twitter.com/WVhVLtC3K9 — ANI (@ANI) January 28, 2019 इस बार अंतरिम बजट वित्त मंत्री अरुण जेटली की गैर-मौजूदगी में पीयूष गोयल पेश करेंगे. जेटली स्‍वास्‍थ्‍य कारणों से कुछ दिन पहले अमेरिका गए थे. अंतरिम बजट क्या है? अंतरिम बजट दरअसल चुनावी वर्ष में कुछ समय तक देश को चलाने के लिए खर्चों का इंतजाम करने की औपचारिकता है. नई सरकार गठन होने तक की अवधि के लिए इसे संसद में पेश किया जाता है. अंतरिम बजट में कोई भी ऐसा फैसला नहीं किया जाता है जिसमें ऐसे नीतिगत फैसले हों जिसके लिए संसद की मंजूरी लेनी पड़े या फिर कानून में संशोधन की जरूरत हो. हांलाकि इस बीच खबरें हैं कि मोदी सरकार इस बार भी पूर्ण बजट पेश करने वाली है. ऐसे में मोदी सरकार की कोशिश रहेगी कि इस बार के बजट में वो ऐसी घोषणाएं करें जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें फायदा हो और घोषणाएं 'वोट' की शक्ल ले ले.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2G64emA

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S