सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केरल बाढ़ त्रासदी: 3.26 करोड़ रुपए के चेक बाउंस, मदद या मजाक!

केरल में पिछले साल आई बाढ़ में करीब 350 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. इस दौरान हजारों लोग बेघर हो गए थे. बाढ़ की त्रासदी से निपटने के लिए हर तरफ से आर्थिक मदद आ रही थी. लेकिन ताजा आंकड़ों से जब मदद की राशि का खुलासा हुआ तो उससे बेहद निराशा हुई. इन खुलासों से यह साफ है कि सहायता के नाम पर कुछ लोगों ने मजाक किया था. ताजा आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड (CMDRF) में 3.26 करोड़ के चेक बाउंस हुए हैं. केरल के कासरगोड के विधायक एनए नेलीकुन्नु ने विधानसभा में एक सवाल उठाया था. उसके जवाब में इन आंकड़ों का पता चला था. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के अनुसार, 3.26 करोड़ राशि के आंकड़ों में 395 चेक और डिमांड ड्राफ्ट शामिल हैं. कितना फंड आया? मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड में 30 नवंबर 2019 तक 2,797.67 करोड़ का फंड जमा हुआ. इनमें ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए 260.45 करोड़ और चेक के जरिए 2,537.22 करोड़ रुपए चेक, कैश और डिमांड ड्राफ्ट के जरिए. सिर्फ चेक के जरिए 7.46 करोड़ रुपए जमा हुए हैं. नेलीकुन्नु ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा, 'बाउंस चेकों की संख्या यह बताती है कि बाढ़ त्रासदी में लोगों की मौतों पर भी कुछ लोगों ने पब्लिसिटी का खेल खेला.' ताजा आंकड़ों के अनुसार, CMDRF में कुल 3226.21 करोड़ रुपए जमा कराए गए और 1199.69 करोड़ रुपए का खर्च दिखाया गया है. अगस्त 2018 में CMDRF में केवल 14 दिनों में ही रिकॉर्ड 713.9 करोड़ रुपए जमा कराए गए. पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने और राज्य की स्थिति दोबारा सामान्य करने के लिए खुद मुख्यमंत्री के साथ ही नेटिजन्स और आम लोगों ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाया. केरल और अन्य राज्यों की मशहूर हस्तियों ने राज्य की इस त्रासदी में बढ़ चढ़कर सहयोग किया. आम लोगों का योगदान भी इसमें कम नहीं था. सार्वजनिक रूप से इस भागीदारी के कारण ही यह राज्य दोबारा संभल पाया.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2sH6w3w

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S