सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेघालय: 36 दिन बाद नेवी ने खदान में 200 फीट नीचे से निकाला पहला शव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मेघालय में एक अवैध कोयला खदान में एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भारतीय नौसेना ने पहला शव निकाला है. बताया जा रहा है कि एक मजदूर का शव खदान के 200 फीट अंदर मिला है. इस अवैध खदान के अंदर 15 मजदूर फंस गए थे. बता दें कि खनिकों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को नेवी के गोताखोरों ने पूर्वी जयंतिया हिल्‍स जिले की खदान में फंसे एक मजदूर का शव निकाला है. नेवी की तरफ से खदान में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर बयान जारी किया गया है. Meghalaya: Operation continues to rescue the miners who have been trapped in a mine at Ksan near Lyteiñ River in East Jaintia Hills, one body has been recovered. The miners are trapped since 13th December. #meghalayaminers pic.twitter.com/trqWsHmzwc — ANI (@ANI) January 17, 2019 इसके मुताबिक भारतीय नेवी के गोताखोरों ने अंडरवॉटर आरओवी का इस्तेमाल करते हुए खदान के 210 फीट अंदर से एक शव को खोज निकाला है. पिछले साल 13 दिसंबर से अवैध कोयला खदान में फंसे 15 खनिकों को बाहर निकालने की लगातार कवायद चल रही थी. इसके लिए उच्च क्षमता वाले दो सबमर्सिबल पंपों के जरिए मुख्य शाफ्ट से पानी निकालने की कोशिश नाकाम रही थी. नेवी के साथ ही एनडीआरएफ के गोताखोरों की भी इस अभियान में मदद ली जा रही थी. खनिकों के रेस्क्यू में मशक्कत कर रहे प्रशासन की मदद के लिए ओडिशा दमकल विभाग का एक दल भी यहां पहुंचा था. इस दल को बचाव कार्य के दौरान तीन हेल्मेट मिले थे. #WATCH: Search operations underway in a mine at Ksan near Lyteiñ River in East Jaintia Hills for miners who are trapped since December 13. Today morning one body was recovered. (Visuals of Navy's underwater remotely operated vehicle) #Meghalaya. pic.twitter.com/gg1NwtjFOY — ANI (@ANI) January 17, 2019 बता दें कि 13 दिसंबर को 370 फीट गहरे कोयला खदान में नदी का पानी भर जाने से सुरंग का रास्‍ता बंद हो गया था. तब से इसमें फंसे 15 खनिकों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी. जनवरी में ही पूर्वी जयंतिया जिले में एक और अवैध कोयला खदान में दो खनिकों के शव मिले थे. इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल ने असुरक्षित खनन पर 2014 से प्रतिबंध लगा रखा है. इसके बावजूद अवैध खनन जारी है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Rx4vWA

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S