सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्यों रद्द कर दिया गया 3 फरवरी को आयोजित होने वाली पल्स पोलियो प्रोग्राम?

सरकार ने 3 फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. ऐसा इसलिए किया गया है कि क्योंकि कुछ महीने पहले पोलियो वैक्सीन में पोलियो वायरस मिलने का मामला सामने आया था. राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम को रद्द करने को लेकर राज्यों को एक चट्ठी लिखी गई है, जिसमें कहा गया है- '3 फरवरी को होने वाले इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है और जल्द ही नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी'. पोलियो वाले वैक्सीन में पी-2 वायरस पाया गया कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम को रद्द करने के पीछे कई वजह हैं. कुछ महीने पहले बच्चों को पोलियो न हो, इसके लिए दी जाने वाली वैक्सीन में पी-2 वायरस पाया गया था. इसके बाद कड़े जांच मापदंडों के चलते वैक्सीन की सप्लाई में कमी आ गई. सूत्रों के मुताबिक, कीमतों में भी भारी इज़ाफा हो गया. इसके बाद सरकार ने 'गावी' का रुख किया. ये वो अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो पोलियो से लड़ने के लिए गरीब देशों की मदद करती है. भारत को मार्च 2014 में पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया था. पोलियो का आखिरी मामला 13 जनवरी 2011 में मिला था. इसके बाद लगातार तीनों तरह के पोलियो वायरस पर नज़र रखी जा रही थी. सरकार के लिए यह काफी चिंताजनक बात है, क्योंकि भारत को पोलियोमुक्त राष्ट्र घोषित किया जा चुका है. (न्यूज़ 18 के लिए अनिरुद्ध घोषाल की रिपोर्ट)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2CHkbfx

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S