सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ठंड से ठिठुरे लोग, दिल्ली में औसत से 3 डिग्री कम न्यूनतम तापमान

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल दी है. सोमवार को न्यून्तम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. साथ ही शीतलहर से भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों के सप्ताह की शुरुआत सर्द सुबह के साथ हुई. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 94 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. मौसम विशेषज्ञ ने कहा, 'आसमान साफ रहेगा. दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.' रविवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं फॉग के कारण दिल्ली आने वाली करीब 16 ट्रेनें देरी से पहुंची. मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि हिमाचल प्रदेश में रविवार को भी शीतलहर से लोगों को राहत नहीं मिली और प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि कुल्लू जिले के मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे, शिमला जिले के कुफरी में शून्य से 4.2 डिग्री नीचे, चंबा जिले के डलहौजी में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और शिमला में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि लाहुल स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. (भाषा से इनपुट)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Sh0F3u

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S