सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरुग्राम में गिरी 4 मंजिला इमारत, 5 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

गुरुग्राम में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है. उलावासा इलाके में स्थित चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया. इमारत के मलबे में 5 से ज्यादा लोगों के दबे रहने की खबर है. सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की 3 टीम मौके पर पहुंच चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. #Haryana: Three NDRF teams rushed to the site of building collapse in Ullawas, Gurugram. More than five people are trapped after a four-storey building collapsed early morning today pic.twitter.com/42P4vlEL7i — ANI (@ANI) January 24, 2019 टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान पीड़ितों को मलबे से निकालने पर है. हादसा क्यों हुआ, इसकी जांच बाद में की जाएगी. Haryana: More than five people trapped after a four-storey building collapsed in Ullawas, Gurugram, early morning today. Rescue operation underway. pic.twitter.com/Ac1B0JA4ct — ANI (@ANI) January 24, 2019 कैसे हुआ हादसा? रिपोर्ट के मुताबिक लोगों का कहना है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त इमारत में काम चल रहा था. मजदूर काम में लगे हुए थे तभी अचानक इमारत गिर पड़ी. इमारत गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने पीसीआर को फोन कर जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई. फिलहाल एनडीआरएफ की 3 टीमें  बचाव अभियान जुटी हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2CEdDhR

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S