सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

4 साल के अंतराल के बाद सरकार ने की गांधी पीस प्राइज के विजेताओं की घोषणा

केंद्र सरकार ने बुधवार को साल 2015 से 2018 के बीच गांधी पीस प्राइज के लिए चुने गए विजेताओं के नाम की घोषणा की. आखिरी बार साल 2014 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को यह सम्मान दिया गया था. इसके बाद से अब तक सरकार ने इस पुरस्कार से किसी को सम्मानित नहीं किया था. गांधी पीस प्राइज उन लोगों और संस्थानों को दिया जाता है जो अहिंसा और अन्य गांधीवादी तरीकों से देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन लाने में अपना योगदान देते हैं. एनडीटीवी के अनुसार सरकार ने साल 2015 के गांधी पीस प्राइज का विजेता कन्याकुमारी में ग्रामीण विकास और शिक्षा के लिए काम कर रहे विवेकानंद केंद्र को चुना है. वहीं 2016 का यह पुरस्कार संयुक्त रूप से अक्षय पात्र फाउंडेशन और सुलभ इंटरनेशनल को दिया गया है. अक्षय पात्र फाउंडेशन ने देशभर के बच्चों तक मिड-डे मील पहुंचाने में सराहनीय काम किया है. वहीं सुलभ इंटरनेशनल मैनुअल स्कैवेंजरों की मुक्ति के लिए काम करता है. साल 2017 के लिए यह अवॉर्ड एकई अभियान ट्रस्ट को दिया गया है, जो ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों की शिक्षा के लिए काम करता है. वहीं 'योहेई ससाकावा' को 2018 के गांधी पीस प्राइज से नवाजा गया है. योहेई ससाकावा कुष्ठरोग उन्मूलन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के गुडविल एंबेसडर हैं. कब-कब और किसे दिया गया यह पुरस्कार इन पुरस्कारों के विजेताओं का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लालकृष्ण आडवाणी और अन्य की ज्यूरी ने किया है. यह पुरस्कार देने की घोषणा महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के मौके पर वर्ष 1995 में हुई थी. पुरस्कार के तहत एक करोड़ रुपए, एक प्रशस्ति पत्र, एक बैज और हस्तशिल्प का एक आइटम दिया जाता है. साल 2000 में यह पुरस्कार संयुक्त रूप से नेल्सन मंडेला और ग्रामीण बैंक ऑफ बांग्लादेश को दिया गया था. 2005- आर्कबिशप डेसमंड टूटू को इस अनार्ड से सम्मानित किया गया. फिर 8 साल के अंतराल के बाद 2013 में चिपकू आंदोलन से जुड़े पर्यावरणवादी चांदी प्रसाद वादी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TTKt56

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S