बुलंदशहर हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की जान चली गई थी. जिसके बाद उनके परिवार को मेरठ जोन के पुलिसकर्मियों ने 70 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की है. मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा 'राज्य सरकार की तरफ से 50 लाख रुपए के मुआवजे के अलावा सुबोध के परिवार को हम लोगों ने मिलकर 70 लाख रुपए मदद राशि प्रदान की है.' वहीं शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी रजनी का कहना है कि पुलिस विभाग के जरिए उनके परिवार को सहायता राशि देकर मदद करना एक सराहनीय पहल है. ADG Meerut Zone, Prashant Kumar: In addition to the Rs 50 lakh compensation offered by UP government, we too have donated Rs 70 lakh from our own will ( to the family of Inspector Subodh Kumar who was killed in Bulandshahr violence) pic.twitter.com/noriAhT81e — ANI UP (@ANINewsUP) January 18, 2019 दरअसल, पिछले साल तीन दिसंबर को बुलंदशहर के स्याना के गांव महाव के बाहर खेतों में मवेशियों के कंकाल मिले थे. जिसके बाद भीड़ आक्रोशित हो गई थी और भीड़ ने वहां उत्पात मचा दिया. मामले में भीड़ ने चिंगरावठी पुलिस चौकी पर हमला कर दिया था. वहीं पुलिसकर्मी सुबोध कुमार सिंह और चिंगरावठी के एक व्यक्ति सुमित कुमार इस हिंसा में गोली लगने से मारे गए थे.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DhA9yj
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DhA9yj
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें