सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पिछले 70 सालों से टल रहा है राम मंदिर मामला, जल्द होना चाहिए समाधान: रविशंकर प्रसाद

राम मंदिर मुद्दे को अब तक कई लोग जल्द से जल्द निपटाने की मांग कर चुके हैं. शिवसेना और वीएचपी जैसी पार्टियां और संगठन भी केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर अध्यादेश लाने की मांग कर चुके हैं. इस बीच केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी राम मंदिर के मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने की मांग की है. रविशंकर प्रसाद ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, देश के लोग चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो. देश का नागरिक होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि ये मुद्दा पिछले 70 सालों से टल रहा है. इसे जल्द से जल्द हल किया जाना चाहिए. Union Law Minister Ravi Shankar Prasad on Ram Temple case: People of the country expect Ram Temple to be constructed in Ayodhya. As a citizen, I would like to say that this issue has been pending for the last 70 years, it should be solved as soon as possible. pic.twitter.com/lngLFDTwqI — ANI (@ANI) January 28, 2019 रविसंकर प्रसाद का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है जब अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 29 तारीख को होने वाली सुनवाई टाल दी गई है. मामले की सुनवाई पांच जजों की बेंच करने वाली थी, लेकिन जस्टिस एस.ए बोब्डे की छुट्टी से सुनवाई टाल दी गई. सुनवाई की अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है. इससे पहले योगगुरु बाबा रामदेव ने भी राम मंदिर के मुद्दे को लेकर सरकार को पहल करने के लिए कहा था. रामदेव ने रविवार को कहा था कि राम मंदिर निर्माण के लिए या तो सुप्रीम कोर्ट या सरकार को कुछ करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा-अदालत द्वारा त्वरित निर्णय की संभावनाएं नहीं हैं, इसलिए मुझे लगता है कि सरकार को एक पहल करनी चाहिए

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2sNqd9Q

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S