सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शादी में शरीक होने दूल्हे के साथ निकले थे 80 बाराती लेकिन पहुंचे केवल 25, हैरान कर देगी वजह

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है और बहुत ठंड पड़ रही है. इस खून जमा देने वाली ठंड की वजह से एक फौजी दूल्हे को 6 किलोमीटर पैदल चलकर उस जगह जाना पड़ा, जहां शादी होनी थी. न्यूज18 के मुताबिक शुक्रवार को रुद्रप्रयाग के मक्कू मठ में हुई इस शादी में केवल 25 बाराती ही शामिल हुए थे. शामिल हुए लोगों में केवल वही लोग थे जिनका शादी की रस्मों में होना जरूरी था. दरअसल शुक्रवार को त्रिवुगीनारायण गांव से मक्कू मठ के लिए फौजी रजनीश कुमाचली की बारात चली थी जिसमें 80 लोग थे. लेकिन बर्फ इतना ज्यादा पड़ रही थी कि सारे रास्ते जाम हो गए और बारात में शामिल वाहन फंस गए. अब कोई चारा नहीं बचा था इसलिए दूल्हे ने 25 लोगों के साथ पैदल ही आगे बढ़ने का फैसला किया. बारातियों ने आपस में यह फैसला किया कि जिन लोगों का शादी की रस्मों में होना जरूरी है केवल वही आगे बढ़ें. दूल्हें के भाई आशीष गरोला ने बताया कि ऐसी अनोखी शादी हमने 2002 में ही देखी थी. अब मेरे भाई की शादी में ऐसा हुआ है. इस शादी को लोग सालों तक याद करेंगे क्योंकि बीती घटना और इस घटना में दूल्हा फौजी ही था. आशीष ने यह भी बताया कि बीते 7 दिनों से उसके गांव में बिजली नहीं आई है. इस वजह से लोगों में काफी निराशा है. आशीष का कहना है कि गांव में बिजली न आने से लोगों की हालत बहुत खराब है और लोगों को अपना मोबाइल कार से चार्ज करना पड़ रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग के डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि परिवार का पैदल चलना एक समझदारी भरा निर्णय रहा क्योंकि कार की दुर्घटना हो सकती थी और कार फिसल सकती थी. ये भी पढ़ें: हम महाराष्ट्र में Big Brother हैं और हमेशा रहेंगे: शिवसेना ये भी पढ़ें: 1 फरवरी से DTH के नए नियम होंगे लागू, ऐसे तय करें अपना चैनल?

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DEN1ik

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S