सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली: AIIMS में सीनियर डॉक्टरों से पूछी जा रही उनकी जाति और धर्म

दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंस (AIIMS) ने डायरेक्टर समेत अपने सीनियर डॉक्टरों से एक फॉर्म जमा कराने को कहा है. जिसमें उनकी जाति और धर्म की जानकारी मांगी गई है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, एम्स फैकल्टी सेल द्वारा बांटे गए इस एक पन्ने के फॉर्म के जरिए सभी सीनियर डॉक्टरों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है. नाम और उम्र के अलावा इस फॉर्म में डॉक्टरों की सैलरी और उनकी नियुक्ति की भी जानकारी मांगी जा रही है. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में एम्स दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. रनदीप गुलेरिया ने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी फॉर्म के बांटे जाने की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी भी सीनियर डॉक्टर से आजतक उसकी जाति या धर्म नहीं पूछा गया है. मैंने अभी तक फॉर्म नहीं देखा है लेकिन अगर ऐसा है, तो भी इसका कोई मतलब नहीं बनता. यहां एम्स में, हमारे लिए किसी डॉक्टर की जाति या धर्म मायने नहीं रखती और इस तरह की चीजें पूछे जाना भी ठीक नहीं है. एम्स के सीनियर डॉक्टर ने इस बारे में कहा कि ये चौंकाने वाला है. आखिर वो अस्पताल में काम करने वाले किसी डॉक्टर की जाति या धर्म के बारे में क्यों जानना चाहते हैं? यहां तक की एंट्रेंस एग्जाम तक में छात्र इस तरह के सवालों पर आपत्ति जताते हैं. वहीं फैकल्टी के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव वर्क की देखरेख करने वाले एम्स फैकल्टी सेल ने मामले के तूल पकड़ने के बाद कहा है कि वो सवाल गलती से फॉर्म में जुड़ गए थे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RVQP7J

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S