सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Air India का रिपब्लिक डे ऑफर, महज 979 रुपए में उठा सकते हैं फ्लाइट का लुत्फ!

रिपब्लिक डे के मौके पर सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट पर यात्रा के लिए टिकटों पर आकर्षक छूट दे रही है. घरेलू फ्लाइट के टिकट की शुरुआती कीमत 979 रुपए है. यह ऑफर अगले तीन दिनों तक के लिए उपलब्ध है. इस सेल के तहत टिकटों की बुकिंग 26 जनवरी से 28 जनवरी 2018 के बीच कराई जा सकेगी. ‘आओ पहले, पहले पाओ’ के आधार पर मिलेंगे टिकट इस सेल के तहत टिकट को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर एयर इंडिया की वेबसाइट, एयरलाइन और सिटी बुकिंग ऑफिस, कॉल सेंटर्स तथा ट्रैवल एजेंटों के जरिए खरीदा जा सकता है. घरेलू रूट पर 979 रुपए में टिकट-घरेलू रूट पर इकोनॉमी क्लास में टिकट की शुरुआती कीमत 979 रुपए, जबकि बिजनेस क्लास में टिकट की कीमत 6,965 रुपए है. इस कीमत में सभी टैक्स शामिल हैं. अमेरिका की यात्रा सबसे सस्ती! न्यूज़ 18 के अनुसार इंटरनेशनल रूट पर सबसे सस्ता राउंड ट्रिप टिकट अमेरिका की यात्रा के लिए मिल रहा है. इकोनॉमी क्लास के लिए राउंड ट्रिप टिकट की शुरुआती कीमत 55,000 रुपए है. ब्रिटेन और यूरोप के लिए इकोनॉमी क्लास के लिए शुरुआती किराया 32,000 रुपए है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए इकोनॉमी क्लास में टिकट की शुरुआती कीमत 50,000 रुपए होगी. सुदूर पूर्वी एशियाई और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के लिए टिकट की कीमत 11,000 रुपए से शुरू है. इसी तरह, सार्क और खाड़ी देशों के लिए भी टिकटों की कीमत बेहद किफायती होगी. इन सभी इंटरनेशनल रूट पर बिजनेस क्लास के टिकट भी उपलब्ध होंगे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2WjJSM2

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S