सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

AMU में तिरंगा यात्रा निकालने वाले छात्रों के खिलाफ जारी नोटिस पर भड़के BJP सांसद

अलीगढ़ बीजेपी के सांसद सतीश गौतम ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर को पत्र लिखा है. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अधिकारी ने दो छात्रों को बिना अनुमति कैंपस में तिरंगा यात्रा निकालने के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था. Aligrah BJP MP Satish Gautam writes to Union HRD Minister Prakash Javadekar over show cause notice issued by Aligarh Muslim University authorities to 2 students for holding 'Tiranga Yatra' on the campus without necessary permission. pic.twitter.com/ZqOEnjAm7Y — ANI UP (@ANINewsUP) January 25, 2019 नोटिस जारी करने को गलत ठहराते हुए बीजेपी सांसद ने अपने पत्र में लिखा, 'मेरे लोकसभा क्षेत्र जनपद अलीगढ़ में भारत ही नहीं विश्व में प्रतिष्ठित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्थापित है परंतु विगत कुछ समय से यहां का माहौल कुछ इस प्रकार का बनाया जा रहा है कि यहां का वातावरण बेहद दूषित हो गया है और अनेकों बार कार्यक्रम आयोजित कर देश के खिलाफ खड़ी होने वाली शक्तियों और भारत सरकार के खिलाफ उल जलूल बयानबाजी करने वालों को यहां आमंत्रित किया जाता है परंतु जैसे ही राष्ट्रीयता या राष्ट्रहित का कोई कार्यक्रम आयोजित होता है या करने का प्रयास किया जाता है तो पूरा एएमयू इन्तजामिया उसके खिलाफ खड़ा हो जाता है.' बीजेपी सांसद ने जावेडकर से यूनिवर्सिटी से जवाब मांगने की अपील करते हुए लिखा कि छात्रों को नोटिस किस मानसिकता के तहत भेजा गया है, इसका पता लगाया जाए. यूनिवर्सिटी से भी जवाब मांगा जाए. क्या है पूरा मामला? अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) प्रशासन ने पिछले दिनों इजाजत लिए बगैर एएमयू परिसर में कथित रूप से तिरंगा यात्रा निकालने पर बीजेपी के युवा संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े एक छात्र नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. एएमयू के विधि संकाय के परास्नातक (मास्टर्स ऑफ लॉ फैकल्टी) के छात्र अजय सिंह को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि आखिर उसने किसकी इजाजत से परिसर में बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल सवार युवकों को लाकर तिरंगे के नाम पर यात्रा निकाली और विश्वविद्यालय के माहौल को खराब करने की कोशिश की.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Hx6Egk

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S