सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार की एक और नई योजना, अब ATM से निकलेगी मुफ्त में दवा

अब तक आप एटीएम से पैसा निकालते आए हैं लेकिन अब आप एटीएम से दवा भी निकाल सकेंगे. खबर है कि सरकार देश के हर जिले में ऐसा एटीएम लगाने पर विचार कर रही है जिससे आप मुफ्त में दवा निकाल पाएंगे. न्यूज 18 की खबर के अनुसार आंध्र प्रदेश में हुए प्रयोग से उत्साहित होकर केंद्र सरकार अब बड़े पैमाने पर दवा वाले ATM लगाने पर जोरो से विचार कर रही है. इस एटीएम का पूरा नाम है एनी टाइम मेडिसिन जिसमें ब्रांडेड और जेनरिक दवा उपलब्ध होगी. इस एटीएम से टैबलेट के साथ सिरप भी आसानी से निकल जाएगा. ब्रांडेड और जेनरिक दोनों तरह की दवाएं एटीएम में उपलब्ध होंगी नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन की सूची में मौजूद अधिकतर दवाएं इस एटीएम में उपलब्ध होंगी. बता दें कि सामान्य रोगों के लिए सभी जरूरी दवाएं नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन की सूची में मौजूद होती हैं. इसमें 300 से अधिक जरूरी दवाएं हैं. ब्रांडेड और जेनरिक दोनों तरह की दवाएं एटीएम में उपलब्ध होंगी. आप किसी भी तरह के टैबलेट और कैप्सूल के साथ-साथ सिरप भी इससे आसानी से निकाल सकेंगे. आंध्र प्रदेश में 15 जगहों पर दवा वाले एटीएम लगे हैं आंध्र प्रदेश में सफल प्रयोग के बाद देशभर में इस योजना को लागू करने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि आंध्र प्रदेश में 15 जगहों पर दवा वाले एटीएम लगे हैं. ये एटीएम सामान्य प्रेस्क्रिप्शन को स्कैन करने पर दवा देगा. फोन कॉल करके भी इस एटीएम से दवाएं ली जा सकेंगी. इसके लिए मरीज दूर बैठे डॉक्टर को तकलीफ बताएगा. डॉक्टर दवा लिखकर एटीएम किओस्क को कमांड भेजेगा, कमांड मिलते ही एटीएम मशीन से दवा निकल जाएगी. एटीएम खरीद के लिए नेशनल रुरल हेल्थ मिशन के पैसे का इस्तेमाल होगा. पहले चरण में ये एटीएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2CsuT9M

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S