सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Beating Retreat सेरमनी आज, कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगे दो मेट्रो स्टेशन

गणतंत्र दिवस के बाद आज यानी मंगलवार को दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट सेरमनी का आयोजन किया जाएगा. बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए मध्य दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. इसके लिए दो मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास (इंट्री और एग्जिट) कुछ घंटों के लिए बंद रहेगा. Beating the Retreat ceremony, marking the culmination of four day long #RepublicDay celebrations, to held at the historic Vijay Chowk in New Delhi today#RepublicDay2019 pic.twitter.com/NKMypaJhRq — All India Radio News (@airnewsalerts) January 28, 2019 डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर मंगलवार दोपहर दो बजे से शाम साढ़े छह बजे तक प्रवेश एवं निकास की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होगी. उन्होंने बताया कि हालांकि केंद्रीय सचिवालय के गेट नंबर एक से प्रवेश और निकास की दोपहर दो बजे से चार बजे तक इजाजत दी जाएगी जबकि इस दौरान बाकी के गेट बंद रहेंगे. क्या होता है बीटिंग रिट्रीट बीटिंग द रिट्रीट गणतंत्र दिवस समारोह के खत्म होने का सूचक है. इस कार्यक्रम में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बैंड पारंपरिक धुन के साथ मार्च पास्ट करते हैं. यह सेना की बैरक वापसी का प्रतीक है. हर वर्ष गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन यानी 29 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. (भाषा से इनपुट)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DDtgri

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S