सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ईशा कोप्पिकर ने थामा BJP का दामन, नितिन गडकरी की मौजूदगी में हुईं शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में ईशा कोप्पिकर बीजेपी में शामिल हुईं. इसके लिए मुंबई में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था जिसमें ईशा को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. Mumbai: Actor Isha Koppikar joins Bharatiya Janata Party (BJP) in the presence of Union Transport Minister Nitin Gadkari. #Maharashtra pic.twitter.com/XLETYOcppT — ANI (@ANI) January 27, 2019 ईशा ने 1998 में तमिल फिल्म 'काढ़ल कविताई' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है. ईशा ने 2000 में 'फिजा' से अपना बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखा. ईशा कोप्पीकर 'डॉन', 'सलाम-ए-इश्क', 'क्या कूल हैं हम', 'हम तुम' जैसी चर्चित फिल्मों में भी भूमिका निभा चुकी हैं. इससे पहले पिछले साल बीजेपी ने प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान की शुरुआत की थी. इस अभियान का मकसद सरकार की उपलब्धियों और काम को लोगों तक पहुंचाकर समर्थन हासिल करना था. इसके लिए इस अभियान के तहत हर कार्यकर्ता को कम से कम 10 लोगों से संपर्क करने के लिए कहा गया था जो बीजेपी को समर्थन दें. इस अभियान के तहत पिछले साल नीतिन गडकरी ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान से मुलाकात भी की थी. वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात की थी जिसमें शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत रतन टाटा, माधुरी दीक्षित, शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल और पूर्व एथलिट मिल्खा सिंह जैसे लोग भी शामिल थे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RjGxJp

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S