शराबबंदी वाले राज्य बिहार में एक लड़की ने अपनी शादी तोड़ दी. वजह थी दुल्हे का शराब पीकर आना और शादी में हंगामा करना. दुल्हे की हरकत से उसकी केवल शादी ही नहीं टूटी बल्कि वो सलाखों के पीछे भी पहुंच गया. मामला भागलपुर के अकबरपुर गांव का है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक सब डिविशनल पुलिस ऑफिसर दिलनवाज अहमद ने बताया कि, उदय रजक नाम का ये शख्स तिलकपुर गांव का रहनेवाला है. ये खुद भी एक पुलिस कॉन्सटेबल है. अहमद ने बताया कि गुरुवार रात को ये अकबरपुर गांव में योगेंद्र रजक की बेटी के साथ शादी करने पहुंचा. इस दौरान दुल्हे और बाराती शराब के नशे में धुत थे. शराब के नशे में उन्होंने दुल्हन के मामा के साथ भी बत्तमीजी की. दुल्हन को जब इस पूरी घटना के बारे में पता चला तो उसने शादी तोड़ दी. उसने कहा कि मैं एक ऐसे शख्स से शादी नहीं करूंगी जो शराब पीता है. पुलिस ने बताया कि दुल्हन के फैसेल को उसके परिजनों और गांववालों ने पूरा समर्थन दिया. शादी तोड़ने के बाद गांव वालों ने लोकल पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी दी. SDPO अहमद ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई और दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि दुल्हे के अलावा बारातियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Ta69tG
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Ta69tG
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें