सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मां ने शादी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया तो उसकी बेटी को बनाया हवस का शिकार, की हत्या

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित कॉलेज ऑफ मिलिटरी इंजीनियरिंग(सीएमई) में एक बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है. मिडडे के मुताबिक बच्ची की मां ने एक शख्स का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था इसीलिए उसकी 7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी 24 साल के युवक ने पीड़ित बच्ची की विधवा मां के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था लेकिन मां ने शादी के लिए मना कर दिया. जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया. आरोपी और बच्ची की मां एक ही भोजनालय में काम करते थे. पुलिस अधिकारी ने बताया, महिला बच्ची को हॉस्पिटल ले गई जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची का यौन शोषण किया गया है और उसका गला दबाया गया है. पूछताछ में बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी ने पति के निधन के बाद उसे शादी का प्रस्ताव दिया था जिसे महिला ने ठुकरा दिया जिसके बाद युवक ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला. पुलिस ने इस मामले में हत्या और पॉक्सो नियम के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है. ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के बारे में वो बातें, जो शायद आप नहीं जानते होंगे ये भी पढ़ें: कमलनाथ सरकार को BSP विधायक की धमकी, मंत्रीपद नहीं दिया तो होगा कर्नाटक जैसा हाल

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2T9cnKF

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S