सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुंभ मेला: श्रद्धालुओं को स्वच्छ कुंभ का संदेश दे रही हैं 'अमेरिकन साध्वी'

कुंभ मेले में राज्य सरकार ने कई प्रकार की बातों का खास ध्यान रखा है. इसमें एक शौच के सही इंतजाम भी हैं. इस बार कुंभ में 'टॉयलेट कैफेटेरिया' भी है. ये टॉयलेट कैफिटेरिया कुंभ में लोगों को सफाई के प्रति जागरूकता के लिए स्थापित किए गए थे. Prayagraj: Visuals of the ‘Toilet Cafeteria’ set up at #KumbhMela2019 pic.twitter.com/SVL3szPHxD — ANI UP (@ANINewsUP) January 18, 2019 इंडिया टुडे के मुताबिक, 'टॉयलेट कैफेटेरिया' के द्वारा स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट एक अमेरिकन 'साधवी' कुंभ आने वाले श्रद्धालुओं को सफाई के लिए लोगों को जागरूक कर रही है. इसमें कमोड स्टाइल की चेयर लगाई गई है, जिससे लोग खुले में शौच करने से बचें और सफाई पर ध्यान दें. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने बताया '1996 में ग्रेजुएशन के बाद सबसे पहली बार मैं भारत आई थी. जब मैं ऋषिकेश गई, तो वहां मैं हिंदू रीति-रिवाज से प्रेरित हुई. तब से मैंने बतौर सन्यासी काम करने का फैसला किया. अब लोग मुझे साध्वी भगवती सरस्वती के नाम से बुलाते हैं.' 15 जनवरी को मकर संक्रांति से शुरू हुआ कुंभ मेला 55 दिन यानी 4 मार्च तक चलेगा. संगम में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों के स्नान करने की उम्मीद है. यहां पहले दिन 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया था. (कुंभ पर हमारी स्पेशल वीडियो सीरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें. इस सीरीज के पहले पार्ट में जानें कि कैसे कुंभ के लिए प्रयागराज में एक पूरा शहर बसाया गया है और प्रशासन ने कैसी हाईटेक व्यवस्था की है, देखिए- KUMBH 2019: It's More Than a Mela)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DkPdvb

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S