सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दारुल उलूम का मुस्लिम छात्रों के लिए फतवा, 'गणतंत्र दिवस पर बाहर न निकलें'

एक तरफ जहां देश भर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां चल रही हैं. वहीं दूसरी ओर इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने फतवा जारी कर मुस्लिम छात्रों के गणतंत्र दिवस के दिन बाहर निकलने पर रोक लगा दी है. दारुल उलूम ने 26 जनवरी के दिन छात्रों के घूमने-फिरने पर भी रोक लगाई है. इस्लामिक शिक्षण संस्थान ने अपने फतवे में कहा है कि अगर छात्र गणतंत्र दिवस के दिन बाहर निकले तो उनका उत्पीड़न हो सकता है, ऐसे में वो संथ्थान के परिसर में ही रहे. नवभारत टाइम्स के मुताबिक, सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद के हॉस्टल विभाग के प्रमुख ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर छुट्टी होती है, ऐसे में हॉस्टल के छात्र घूमने-फिरने बाहर जाते हैं. वो किसी विवादित स्थिति में न फंस जाए या उनका उत्पीड़न न हो इसके चलते ये फतवा जारी किया गया है. इससे पहले उत्तर प्रदेश के दारुल उलूम देवबंद ने गणतंत्र दिवस से पहले एक और निर्देश जारी किया था. जिसमें देवबंद ने सभी छात्रों को गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रेनों में सफर न करने की हिदायत दी थी. ये निर्देश भी दारुल उलूम के हॉस्टल प्रभारी ने ही जारी किया था. देवबंद ने निर्देश दिया था कि 26 जनवरी के मौके पर तिरंगा फहराने के बाद सभी छात्र अपने दारुल उलूम वापस आ जाएं और ट्रेनों में सफर न करें. दारुल उलूम के मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर कुछ छात्र अपने यार दोस्तों के पास घूमने चले जाते हैं. देवबंद ने उन सभी छात्रों को सख्त हिदायत दी है कि ऐसे मौके पर कहीं सफर न करें और अगर किसी को जरूरत है तो सफर करके फौरन दारुल उलूम देवबंद का रुख करें, क्योंकि इस दौरान चैकिंग होती है और बिना वजह की परेशानी उठानी पड़ती है. इसकी वजह से डर और खौफ का माहौल पैदा होता है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2AWZZ9k

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S