सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पति नागपुर में, पत्नी यूएस में, कोर्ट ने वॉट्सऐप से तलाक को दी मंजूरी

नागपुर की एक फैमिली कोर्ट ने पत्नी की वॉट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए सहमति मिलने के बाद तलाक की स्वीकृति दे दी. यूएस, मिशिगन में स्टूडेंट वीजा पर है. एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से छुट्टी नहीं मिलने के कारण पत्नी ने मौजूदगी से इनकार किया था, पत्नी ने वॉट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए अपना पक्ष रखने की गुजारिश की थी. 37 वर्षीय पति नागपुर में खामला का रहने वाला था और वह अभी मिशिगन में काम कर रहा था, लेकिन वह आपसी सहमति से तलाक को अनुमति मिलने के बाद अपने घर आ गया था. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, दोनों पक्ष सुनने के बाद नागपुर फैमिली कोर्ट की जज स्वाति चौहान ने पति द्वारा पत्नी को 10 लाख रुपए गुजारे भत्ते की शर्त पर तलाक को सहमति दे दी थी. इस साल 14 जनवरी को दोनों का तलाक हुआ था. कोर्ट में मौजूदगी की बजाए कोर्ट ने वॉट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए पत्नी को अपना पक्ष रखने की सहमति दे दी थी. दोनों की सिकंदराबाद में 11 अगस्त 2013 को अरेंज मैरिज हुई थी. पति-पत्नी दोनों इंजीनियर है, दोनों यूएस स्थित ऑटोमोबाइल कंपनी में इंजीनियर हैं. वहीं, पत्नी का वीजा खत्म होने को बाद वह नागपुर में अपने ससुराल आ गई थी. इस दौरान ही दोनों के बीच मतभेद हुए थे. इसके बाद वह दोबारा स्टूडेंट वीजा पर मिशिगन आ गई थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2FANCUD

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S