सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जब सीढ़ियों से गिरा फोटोग्राफर तो राहुल ने तुरंत हाथ पकड़कर उठाया, देखें वीडियो

अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का दौरा खत्म करने के तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भुवनेश्वर पहुंचे. जब राहुल एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे तभी एक ऐसी घटना घटी, जिसने अपनी तरफ सबका ध्यान खींचा. दरअसल, राहुल गांधी जब एयरपोर्ट से बाहर आए तब फोटोग्राफर उनकी फोटो ले रहे थे. इसी बीच एक फोटोग्राफर सीढ़ियों से नीचे गिर गया. #WATCH Congress President Rahul Gandhi checks on a photographer who tripped and fell at Bhubaneswar Airport, Odisha. pic.twitter.com/EusYlzlRDn — ANI (@ANI) January 25, 2019 एसपीजी सुरक्षाकर्मियों के बीच रहने वाले राहुल गांधी तुरंत नीचे उतरे और फोटोग्राफर का हाथ पकड़कर उठाया. राहुल ने उससे हालचाल भी पूछा और फिर आगे निकल गए. यह घटना कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया. राहुल गांधी यहां से सीधे ओडिशा डायलॉग कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे. राहुल ने कहा, मैं यहां यह जानने आया हूं कि ओडिशा के लोग क्या सोच रहे हैं. ये केवल आप ही बता सकते हैं. मैं आपको ये भले ही बता सकता हूं कि देश में क्या चल रहा है, बीजेपी को अगले चुनाव में कैसे हराना है लेकिन ओडिशा में क्या चल रहा है ये आप बताएंगे, यहां के लोग बताएंगे. मोदी जी ऐसा नहीं सोचते. कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सबकुछ एक गतिशील प्रक्रिया के तहत होता है, हम लोगों की सुनते हैं. हम नरेंद्र मोदी की तरह नहीं हैं, वे सोचते हैं कि उन्हें सब कुछ पता है. वहां पर फीडबैक की कोई गुंजाइश ही नहीं है. यह हमारे और बीजेपी के बीच का बुनियादी अंतर है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TcrOSf

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S