सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झारखंड: मदर टेरेसा की संस्था समेत कई अन्य अनाथालय बंद करेगी सरकार

झारखंड स्टेट कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (SCPCR) द्वारा राज्य में 31 शेल्टर होम्स के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर रिपोर्ट सबमिट की गई. जिसके बाद 'निर्मल हृदय' समेत 16 चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस (CCI) के लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं. आपको बता दें कि पिछले साल जुलाई में बीमार, असहाय, गरीबों को सहारा देने के लिए दुनियाभर में जानी जानेवाली मदर टेरेसा की संस्था 'निर्मल हृदय' पर बच्चों को बेचने का आरोप लगा था. जिसके बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने SCPCR को 126 शेल्टर होम्स का दौरा करने के बाद स्टेटस रिपोर्ट सबमिट करने को कहा था. इंटीग्रेटेड चाइल्ड प्रोटेक्शन स्कीम (ICPS) के डायरेक्टर डीके सक्सेना ने कहा है कि SCPCR के सुझावों के बाद 16 चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस के लाइसेंस रद्द किए गए हैं. इनके खिलाफ जुवनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने आरोप हैं. SCPCR के चेयरपर्सन आर्ति कुजूर ने कहा कि राज्य में 126 शेल्टर होम्स का दौरा करने के बाद 31 शेल्टर होम्स को बंद करने का सुझाव दिया गया, जब कि 24 अन्य को अपनी स्थिति सुधारने के लिए तीन महीने का वक्त दिया है. अगर वो तीन महीने में स्थिति नहीं सुधार पाते हैं, तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि झारखंड की राजधानी रांची स्थिति ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की ओर से संचालित संस्था ‘निर्मल हृदय’ की संचालिका, एक सिस्टर और एक कर्मचारी को बच्चा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद झारखंड में नवजात शिशुओं के बेचे जाने के मामले में एक नन के कबूलनामे का वीडियो भी सामने आया था. जिसमें नन ने कहा था कि मुझे नहीं पता कि अब वे (बच्चे) कहा हैं. कैसे हुआ मामले का खुलासा यह मामला तब खुला जब यूपी के सोनभद्र जिले के ओबरा निवासी सौरभ अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडबल्यूसी) के पास शिकायत लेकर पहुंचे कि उन्हें उनका बच्चा वापस नहीं दिया जा रहा है. इस बच्चे को उन्होंने पांच मई को 1.20 लाख में खरीदा था. एफआईआर में दर्ज जानकारी के मुताबिक गुमला की रहनेवाली एक रेप पीड़िता अविवाहित गर्भवती लड़की यहां रह रही थी. उसने बीते एक मई को रांची सदर अस्पताल में बच्चा को जन्म दिया. इस नवजात को कर्मचारी अनिमा इंदवार ने सिस्टर कोंसिलिया के मिलीभगत से अग्रवाल दंपती को बेच दिया. उस वक्त नवजात चार दिन का ही था. इधर 30 जून को सीडबल्यूसी के सदस्यों ने संस्था का दौरा किया था. इससे डरकर अनिमा ने उसी दिन अग्रवाल दंपति को फोन कर कहा कि बच्चे को अदालत में पेश करना है, उसे लेकर रांची आ जाइए. इसके बाद बच्चे को दो जुलाई अनिमा को दे दिया. तीन जुलाई को बच्चे की जानकारी लेने वह संस्था पहुंचे, जहां उन्हें बच्चे से नहीं मिलने दिया गया. इसके बाद उसी दिन उन्होंने इसकी शिकायत सीडबल्यूसी से की. सूचना मिलते ही चेयरमैन रूपा कुमारी निर्मल हृदय पहुंची. पूरी छानबीन के बाद जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो अनिमा ने स्वीकारा कि उन तीनों ने मिलकर बच्चे को बेच दिया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UaD0yF

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S