सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भूपेन हजारिका पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर मामला दर्ज

असम पुलिस ने दिग्गज गायक-संगीतकार भूपेन हजारिका पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता राजू महंत की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. महंत ने आरोप लगाया कि खड़गे ने असमी लोगों की भावनाओं को आहत किया है. खड़गे ने लिंगायत समुदाय के आध्यात्मिक नेता शिवकुमार स्वामी को भारत रत्न ना देने और इसके बजाय 'एक गायक (भूपेन हजारिका) और आरएसएस की विचारधारा का प्रचार करने वाले एक शख्स (नानाजी देशमुख)' को भारत रत्न देने पर केंद्र की आलोचना की थी. शिवकुमार स्वामी का हाल ही में निधन हो गया था. मोरीगांव जिले के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल डेका ने बताया, 'मोरीगांव थाने में मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.' मध्य असम के सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन ‘सहाई’ के अध्यक्ष महंत ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी आपत्तिजनक है और इससे असम और उसके लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं इसलिए उन्होंने मामला दर्ज कराया है. उन्होंने लोकसभा में कांग्रेस के नेता खड़गे से माफी की मांग की. दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा 'प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया, मैं इसका स्वागत करता हूं. लेकिन शिवकुमार स्वामी जी ने शिक्षा क्षेत्र में बहुत काम किया और अनाथ बच्चों के लिए काम करने में अपना जीवन बिताया और उन्हें स्कूलों में भेजा. उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए. हमें इसकी उम्मीद थी.' खड़गे ने कहा 'सरकार ने उनका काम देखा था. तब भी बीजेपी सरकार ने उन्हें पुरस्कार नहीं दिया. यह दुख की बात है. एक गायक और एक व्यक्ति जो अपनी आरएसएस की विचारधारा का प्रचार करते हैं, उन्हें भी सम्मानित किया गया है. यदि आप इन सभी की तुलना करते हैं, तो शिवकुमार स्वामी जी को अवार्ड दिया जाना चाहिए था.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RW6LXp

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S