सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज किंजल संग ब्याह रचाएंगे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल

पाटीदार आरक्षण आंदोलन से सुर्खियों में आ कर अघोषित तौर पर राजनीतिक पारी का आगाज करने वाले हार्दिक पटेल एक नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं. वह आज यानी रविवार को किंजल संग सात फेरे लेने वाले हैं. सुरेंद्रनगर के दिगसर दाणावाड गांव में वह पारंपरिक तौर-तरीकों से ब्याह रचाएंगे. Gujarat: Visuals from Digsar Village in Muli taluka of Surendranagar district where Patidar leader Hardik Patel will tie the knot today with Kinjal Parikh. pic.twitter.com/BF1ib0uJfR — ANI (@ANI) January 27, 2019 उनकी होने वाली पत्नी किंजल मूल रूप से विरमगान की रहने वाली हैं, लेकिन फिलहाल वो अपने परिजनों के साथ सूरत में रहती हैं. विपक्षी दलों के मंच पर अक्सर नजर आने वाले हार्दिक तो सक्रिय राजनीति में उतरते हुए दिख रहे हैं और वह इसी में अपना भविष्य भी देख रहे हैं. वहीं परिणय सूत्र में उनके साथ बंधने वाली किंजल लॉ की पढ़ाई कर रही हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों हार्दिक के पिता ने यह पुष्टि की थी कि वर-वधु पक्ष की तरफ से सिर्फ 50 लोग ही शादी में मौजूद होंगे. उन्होंने बताया था कि यह शादी बेहद सामान्य तरीके से होगी. हार्दिक पटेल के पिता ने कहा था कि यह शादी समाज के रीति रिवाजों के अनुसार होगी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RSGn0v

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S